Aaj Ka Rashifal 22 November 2020: मेष और कुंभ राशि सहित इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल

Share

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 22 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (22 नवंबर 2020 का राशिफल )

Table of Contents

आज का राशिफल 22 नवंबर 2020 | Horoscope 22 November 2020 Hindi

मेष राशि (Aries) जिनके नाम की शुरुआत) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को आज अपनी कठोर वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यस्थल में हालातों में सुधार देखने को मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ राशि (Taurus) जिनके नाम की शुरुआत (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन राशि (Gemini) जिनके नाम की शुरुआत (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र के वातावरण में सुधार आ सकता है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। संतान की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों के लेनदेन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क राशि (Cancer) जिनके नाम की शुरुआत (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में निवेश संबंधित योजना बना सकते हैं। कारोबार में उन्नति हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

Share