सोमवार के दिन इन 7 राशियों की किस्मत रहेगी प्रबल, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग

Share

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 23 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (23 नवंबर 2020 का राशिफल )

आज का राशिफल 23 नवंबर 2020 | Horoscope 23 November 2020 Hindi

मेष

मेष राशि वाले लोगों को आज हर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको सब कुछ ठीक-ठाक परिणाम हासिल होंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आज आपकी सेहत और प्रेम अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों की आज किस्मत मजबूत रहेगी। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक चलेगा। वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी पुरानी परेशानी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share