28 नवंबर 2020 राशिफल: मेष, कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, बाकी राशियों की ऐसी रहेगी स्थिति
Table of Contents
सिंह
सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में लाभ मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों को आज कारोबार में लाभ मिल सकता है। भूमि और भवन से संबंधित खरीदारी बिक्री की योजना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। अचानक कमाई के जरिए मिल सकते हैं।
तुला
तुला राशि वाले लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिल सकता है। कई क्षेत्रों से लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोई नया व्यापार कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। आप समय का सदुपयोग करें। अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। आमदनी बनी रहेगी।