28 नवंबर 2020 राशिफल: मेष, कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, बाकी राशियों की ऐसी रहेगी स्थिति

Share

धनु

धनु राशि वाले लोगों का मन आज धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। किसी खास काम में तरक्की हासिल होगी।

मकर

मकर राशि वाले लोगों का मन थोड़ा आज परेशान रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना कयें।

कुंभ

कुम्भ राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन आशा और निराशा के बीच गुजरने वाला है। आर्थिक परेशानी बनी रहेगी। फालतू के खर्चों पर ध्यान दीजिए अन्यथा आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। समय पर काम नहीं होने के कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग मत कीजिए।

Share