29 नवंबर 2020 राशिफल: आज बन रहा शुभ योग, इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 29 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (29 नवंबर 2020 का राशिफल )
Table of Contents
आज का राशिफल 29 नवंबर 2020 | Horoscope 29 November 2020 Hindi
मेष
मेष राशि वाले लोग किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी नई योजनाओं पर ध्यान दीजिए। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को आज प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आज सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान होंगे। मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में आप कोई भी बदलाव ना करें।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति का प्रयास सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।