29 October 2020 Rashifal: गुरुवार का दिन इन 8 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, विष्णुजी की बरसेगी कृपा
राशिफल 29 अक्टूबर 2020 Rashifal 29 October 2020 Aaj Ka Rashifal- आज हम आपको 29 अक्टूबर 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Today’s Horoscope in Hindi में। ( 29 अक्टूबर 2020 का राशिफल )
राशिफल 29 अक्टूबर 2020 Rashifal in Hindi 29 October 2020, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों का यदि कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज हल हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप कामकाज की गलतियों में सुधार कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी भी काम में जल्दीबाजी से निर्णय मत लीजिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपको पुरानी गलतियों को दोबारा दोहराने से बचना होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- पीला
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 3
Read…मेष राशि वाले लोगों से जुड़ी खास बातें, जानिए कैसे होते हैं इस राशि के लोग
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन कामयाबी वाला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। घर के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- बैंगनी
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 7
Read…. वृषभ राशि के लोगों में होती है यह खास बातें, जानिए आप में क्या हैं खूबियां
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी विशेष काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है इसलिए आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में परेशानी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आज कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और सिरदर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- गुलाबी
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 1
Read….मिथुन राशि वाले व्यक्तियों में होती है ये खूबियां, जानिए कैसे होते हैं ये लोग
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों को आज अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने पारिवारिक वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कभी-कभी ऐसा भी लगेगा कि आपके स्वभाव की वजह से लोग आपको इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए आप ऐसे विचारों को त्याग दीजिए। आपको अपनी समझदारी से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग (Kark Rashi Lucky Color)- लाल
भाग्यशाली अंक (Kark Rashi Lucky Number)- 5