30 नवंबर 2020 राशिफल: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 30 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (30 नवंबर 2020 का राशिफल )
आज का राशिफल 30 नवंबर 2020 | Horoscope 30 November 2020 Hindi
मेष
मेष राशि वाले लोगों के प्रेम जीवन में उमंग और खुशियां आएंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। यदि कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों का मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव हावी मत होने दीजिए। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप कोई मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। भूमि, भवन से जुड़े हुए मामले बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने कामकाज में जल्दीबाजी मत कीजिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को अपने व्यापार पर फोकस करने की आवश्यकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।