आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा राजयोग, मां लक्ष्मी इन 4 राशियों की सुधारेंगीं किस्मत, मिलेगा धन लाभ
30 october 2020 ka rashifal, 30 अक्टूबर 2020 का राशिफल, 30 अक्टूबर का राशिफल, aaj 30 october 2020 ka rashifal, Aaj Ka Rashifal 30 October 2020, daily horoscope 30 october 2020, Horoscope Today 30 October 2020, rashifal 30 october 2020, आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2020, दैनिक राशिफल 30 अक्टूबर 2020
राशिफल 30 अक्टूबर 2020 Rashifal 30 October 2020 Aaj Ka Rashifal- आज हम आपको 30 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
अपने पर्स में रख लें इनमें से कोई एक चीज, महालक्ष्मी की कृपा से कभी नहीं रहेगी आपकी जेब खाली
राशिफल 30 अक्टूबर 2020 Rashifal in Hindi 30 October 2020, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों की आज आर्थिक परिस्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के जरिए मिल सकता है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। इस राशि के लोग अपने बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- नीला
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 9
मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोगों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। लाभ के कई नए अवसर हाथ लगेंगे। इस राशि के लोग अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- गुलाबी
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 1
वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोग अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यापार में थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यापार से संबंधित किसी मीटिंग में जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- आसमानी
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 5
मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों को अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज की दिक्कत दूर होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलकर आप बेहद खुश रहेंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग (Kark Rashi Lucky Color)- नीला
भाग्यशाली अंक (Kark Rashi Lucky Number)- 2