महीने के आखिरी दिन शनि देव इन 6 राशियों की बदलेंगे तकदीर, जीवन के दुख होंगे दूर, पढ़ें राशिफल
31 october 2020 ka rashifal, 31 अक्टूबर 2020 का राशिफल, 31 अक्टूबर का राशिफल, aaj 31 october 2020 ka rashifal, Aaj Ka Rashifal 31 October 2020, daily horoscope 31 october 2020, Horoscope Today 31 October 2020, rashifal 31 october 2020, आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2020, दैनिक राशिफल 31 अक्टूबर 2020
राशिफल 31 अक्टूबर 2020 Rashifal 31 October 2020 Aaj Ka Rashifal- आज हम आपको 31 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शनिवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
इन आदतों वाले लोगों से शनिदेव होते हैं नाराज, किस्मत भी छोड़ देती है साथ
Table of Contents
राशिफल 31 अक्टूबर 2020 Rashifal in Hindi 31 October 2020, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने ज्यादातर सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों की शिक्षा में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलने की पूरी संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- नीला
भाग्यशाली रंग (Mesh Rashi Lucky Color)- 1
पढ़ें मेष राशि वालों का स्वभाव
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन सुखद रहेगा। तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज से जुड़ी हुई कोई नई योजना बनेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहें। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग (Vrishabha Rashi Lucky Color)- हरा
भाग्यशाली अंक (Vrishabha Rashi Lucky Number)- 4
पढ़ें वृषभ राशि वालों का स्वभाव
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में संबंध मधुर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Mithun Rashi Lucky Color)- पीला
भाग्यशाली अंक (Mithun Rashi Lucky Number)- 7
पढ़ें मिथुन राशि वालों का स्वभाव
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन धर्म-कर्म के कामों में व्यतीत होने वाला है। समाज में कुछ लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। कार्यस्थल में आपको मन मुताबिक फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग (Kark Rashi Lucky Color)- आसमानी
भाग्यशाली अंक (Kark Rashi Lucky Number)- 1
पढ़ें कर्क राशि वालों का स्वभाव