राशिफल 7 नवंबर 2020: आज शनिदेव इन 7 राशियों के कष्ट करेंगे दूर, बाकी भी जाने अपना हाल, पढ़ें

Share

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 7 November 2020- हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (7 नवंबर 2020 का राशिफल)

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 7 नवंबर 2020

मेष

मेष राशि वाले लोगों को आज हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने किसी सगे-रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 5

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। धन की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी से भी पैसा उधार ना लें और ना ही किसी को पैसा उधार दीजिए। वाहन चलाते समय आपको काफी सतर्क रहना होगा। विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 3

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से गंभीर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगीं। कामकाज की योजनाओं में लाभ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। दफ्तर में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। यदि आपने पैसा उधार लिया है तो आप उसको चुकाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होगा, साथ ही पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार होगा। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी

भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share