सोमवार को देवों के देव महादेव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, पदोन्नति और धन लाभ के हैं संकेत

Share

Daily Horoscope 9 November 2020, Daily Horoscopes 9 November 2020, Free Horoscope, Horoscope Friday 9 Nov 2020, Horoscope November 9, Horoscopes 9 November 2020, Today Horoscope 9 nov 2020
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 9 November 2020-
हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आप अपनी राशिफल पढ़ कर अपने दैनिक कार्य और योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। (7 नवंबर 2020 का राशिफल )

मेष

मेष राशि वाले लोग व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी काबिलियत और योग्यता से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपके स्वभाव में बदलाव आने की संभावना है। इस राशि के लोग नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। आज आपके शरीर पर आलस हावी हो सकता है। मौसम के अनुसार आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 9

मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास और साहस मजबूत रहेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों का आज मन कुछ नया करने को हो सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। महिला मित्र के सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज कामकाज थोड़ा अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों के दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी। आप पूरे दिन मानसिक तनाव महसूस करेंगे। परिस्थितियों के अनुसार आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यालय में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज सेहत पर ध्यान दीजिए।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें

अगले पेज पर बाकी राशियों के बारे में देखें

Share