जून महीने के पहले दिन इन 5 राशियों की किस्मत रहेगी कुछ खास, देवों के देव महादेव होंगें मेहरबान
Horoscope Today 01 June 2020: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से परिवर्तन होते हैं, अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति होती है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को परेशानी से गुजरना पड़ता है।
आज हम आपको 01 जून 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ रहेगा? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 01 June Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके आज घर परिवार के कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को आज लाभ मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जो आने वाले समय में लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार-धंधे में आपको मिला जुला लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। जिनके सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। मेहनत के अनुपात में आपको शुभ लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज लाभदायक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आज आप कहीं धन निवेश करते हैं तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करीबी रिश्तेदारों और मित्रों से मिल जुलना बढ़ सकता है। व्यापार में आपको मिला जुला फल मिलेगा। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। घरेलू सुख साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।