03 जून बुधवार को अचानक इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट, गणपति बप्पा का रहेगा आशीर्वाद
Horoscope Today: आज हम आपको 03 जून 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने वाले हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन रोजाना ही अलग-अलग व्यतीत होता है, किसी दिन जीवन में ढेरों खुशियां आती है तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल मिलता है, आखिर बुधवार का दिन आपके लिए कैसा साबित होगा? किन राशियों के लोगों के ऊपर गणपति बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा? किन को आज फायदा और नुकसान हो सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 03 June Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है वह आज भूमि भवन से संबंधित किसी खरीदारी की योजना बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको गणपति बप्पा के आशीर्वाद से अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आपका मन आज खुश रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करें। सुख-साधन जुटाने में आप सफल हो सकते हैं। आज आपको किसी भी प्रकार का जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। अचानक आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज नेत्रों से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मेलजोल से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। भागदौड़ का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधित मामलों में आपका समय अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में काफी हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान रहेंगे। आज आपको जोखिम और जमानत के कार्य टालने होंगे। आपकी आमदनी बनी रहेगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके मन में किसी बात को लेकर भय उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आप अधिक तनाव में रहेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। आज आपको बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा आपके मान सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। व्यापार और नौकरी में आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। आज आप कोई भी निवेश करने से बचें।