5 जून शुक्रवार को इन राशियों का खिल उठेगा भाग्य, मां लक्ष्मी का मिल रहा शुभ संकेत
Horoscope Today 05 June 2020: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशियों की सहायता से भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं, आपको आने वाले समय में क्या फायदा मिलेगा और क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशियों से पता लगा सकते हैं, ताकि हर परिस्थिति के लिए आप पहले से तैयार हो सके, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहो की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, किसी दिन व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती है तो किसी दिन परेशानियां आने लगती है।
आज हम आपको 05 जून 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि किन राशियों के लोगों के ऊपर रहेगी, आज किसका भाग्य साथ देगा, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 05 June Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज अपने पुराने मित्रों से मिलना जुलना हो सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिसके ऊपर आपको ध्यान देना होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। जिससे आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कामकाज की योजनाएं पूरी हो सकती है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। अधूरे कार्य संपन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कार्य क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। संतान पक्ष से आपको कोई हर्षदायक समाचार मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। साहित्य और कला में आपकी रूचि बढ़ सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। आप घरेलू कामों में थोड़े व्यस्त रहेंगे। आज आपका मन शांत रहने वाला है। खान-पान में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको पारिवारिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। अचानक आपको कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। आपको आज आर्थिक मुनाफा प्राप्त होगा।