5 जून शुक्रवार को इन राशियों का खिल उठेगा भाग्य, मां लक्ष्मी का मिल रहा शुभ संकेत
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनके आज मन में सुकून रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य के बलबूते आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सांसारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है जो आने वाले समय में आपके लिए लाभदायक रहने वाले हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आज आप अपने मन पर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। धर्म-कर्म के कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है वह किसी नए कार्य को लेकर आज उत्साहित रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क का अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी और बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यस्थल में व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।