09 जून मंगलवार को किन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम? जानिए बजरंगबली किस पर होंगे मेहरबान

Share

Horoscope Today 09 June 2020: ग्रहों-नक्षत्रों की बदलती चाल हर किसी मनुष्य का जीवन प्रभावित करती है, जीवन में अच्छा समय आएगा या बुरे दौर से गुजरना पड़ेगा, यह सभी ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं, यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन अच्छा गुजरता है, परंतु जिस दिन ग्रहों की चाल ठीक ना हो तो व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, उस दिन व्यक्ति को बहुत सी कठिनाइयां देखनी पड़ती है, इन्हीं सब कारणों से मनुष्य के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है।

आज हम आपको 09 जून 2020 दिन मंगलवार का राशिफल (Rashifal) बताने वाले हैं, आज किन राशियों के लोगों की किस्मत साथ देगी, किन राशियों के लोगों के ऊपर बजरंगबली की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Horoscope Today 09 June Rashifal | Rashifal Aaj Ka

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। किस्मत का साथ ना मिलने के कारण आपको अपने कामकाज में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। परंतु अगर आप कोशिश करेंगे तो आप अपने सभी कार्यो को सफल कर सकते हैं। आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। पिता से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अधिक फायदे के चक्कर में कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। इस राशि वाले लोगों को वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में कुछ योजनाएं बन सकती हैं। जो आने वाले टाइम में फायदेमंद रहेंगे। घर परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको अपना आर्थिक बजट बनाकर चलना होगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। बजरंगबली के आशीर्वाद से मानसिक परेशानियां कम होंगी। आपका मन आज प्रसन्न रहने वाला है। नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति प्राप्त होगी। बच्चों की तरक्की से आपका मन खुश और गर्व महसूस होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। विरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। बजरंगबली की कृपा से हर क्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share