20 मई बुधवार के दिन अधिकतर राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, विघ्नहर्ता गणेशजी की रहेगी कृपा
Horoscope Today May 20, 2020: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से भविष्य की परिस्थितियों के बारे में पहले से अंदाजा लगा सकते हैं, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सके, किसी भी उतार-चढ़ाव का सामना करने में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ही ग्रहो की स्थिति में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं, अगर किसी दिन ग्रहों की स्थिति किसी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से दिन अच्छा गुजरता है, परंतु किसी दिन ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण उस दिन बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको 20 मई 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज किन राशियों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ेगा, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Horoscope Today 20 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन थोड़ा खर्चीला साबित होगा। आपको आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपनी आमदनी और खर्च का संतुलन बना कर रखें। बैंक से संबंधित कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घरेलू जीवन में किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी मेलजोल अच्छे रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का अच्छा लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम काज पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा किए गए नए कार्य आगे चलकर लाभदायक रहने वाले हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने कामकाज में काफी बिजी रहेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है आज उनका भाग्य मजबूत रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। संतान की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी कामकाज की योजनाओं में अपार सफलता हासिल होगी। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।