22 मई शुक्रवार को इन 5 राशियों के सच होंगे सपने, स्वयं महालक्ष्मी देंगी आशीर्वाद
Horoscope Today May 22, 2020: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकते हैं, वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते हैं, अगर आप भी अपने भविष्य के प्रति गंभीर हैं तो आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त करने का सरल मार्ग माना गया है।
आज हम आपको 22 मई 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 22 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप अपने रुके हुए काम काज पूर्ण कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। काफी लंबे समय से जिस योजना में आप काफी सोच विचार कर रहे थे वह योजना आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। मुनाफे के मार्ग में जो भी अड़चन आ रही थी वह दूर होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज थोड़े मायूस रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। आप किसी का भला करने के चक्कर में खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। खान-पान की आदतों में सुधार करें। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। आपको आज अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज विशेष फल की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आने वाले समय में आपके द्वारा किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको बार-बार लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपके जीवन को नई दिशा मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है वह आज अपने कामकाज सरलता पूर्वक पूरे कर पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहने वाले हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों में आपको आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अधिक मेहनत की वजह से थोड़ा थकान हो सकता है। इसलिए आपको आराम करने की आवश्यकता है।