23 मई शनिवार को देखिए किन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानिए आज कौन रहेगा भाग्यशाली
Horoscope Today May 23, 2020: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आप किसी भी परेशानी का आसानी से सामना कर पाए, वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो आने वाले कल के बारे में जानने के लिए ज्योतिष विद्या की सहायता लेते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करने के लिए एक सरल मार्ग माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों में बदलाव होने के कारण हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग रहता है, कभी व्यक्ति को खुशियां मिलती है तो कभी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, जैसी ग्रहों की चाल राशि में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को परिणाम मिलते हैं, आज हम आपको 23 मई 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज किन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा, आज किसको फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 23 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज लाभ के कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको आज आर्थिक मुनाफा प्राप्त होगा। शनिदेव के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। साथी आपका पूरा सहयोग देंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की आप सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपके कुछ जरूरी कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए आपको कामकाज में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों का अनचाहे जगह पर ट्रांसफर होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने मन पर काबू रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपका बार-बार फायदा उठा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। फिजूलखर्ची से आपको आज बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। जिनके सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। शनि देवता की कृपा से कार्यस्थल में आपको अपने कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके जीवन में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप धन कमाने की योजनाओं पर अधिक मेहनत करेंगे। जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है। घरेलू जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।