28 मई का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक, विष्णुजी का रहेगा आशीर्वाद

Share

Horoscope Today: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी हासिल कर सकते हैं, वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो भविष्य के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाने के लिए ज्योतिष विद्या की सहायता लेते हैं, ज्योतिष विद्या आने वाले कल के बारे में जानने का एक सरल मार्ग माना गया है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं जिसकी वजह से हर व्यक्ति का दिन अलग-अलग होता है, कभी अच्छा वक्त गुजरता है तो कभी परेशानी आने लगती है।

आज हम आपको 28 मई 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज जगत के पालनहार भगवान विष्णु किन राशियों के ऊपर मेहरबान रहेंगे, आज किन लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Horoscope Today 28 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है वह आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपके द्वारा आरंभ किए गए कार्य का अच्छा लाभ मिलेगा। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका पूरा मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपका सबसे उत्तम रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आज आपको अधिक प्रयास करने होंगे। परंतु फिर भी आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। आमदनी के नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। आज आप किसी भी विशेष काम में जल्दी बाजी ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है वह अपना आज का दिन हंसी खुशी व्यतीत करने वाले हैं। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क से लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप कोई जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में ले सकते हैं। महिला मित्र के सहयोग से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मुकदमे में आपको सफलता हासिल होगी। आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहने वाली है। बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज अपने कामकाज में धैर्य से काम लेना होगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जो आपको उन्नति दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। आज आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। तेल मसाले वाली अधिक चीजें ना खाएं अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कई मामलों में किस्मत का सहयोग मिलेगा।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share