29 मई के दिन शुभयोग का इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मां लक्ष्मी करेंगी भाग्य में सुधार
Horoscope Today: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आपको किसी भी समस्या का सामना करने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, ऐसी अवस्था में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त करने के लिए ज्योतिष विद्या एक सरल मार्ग माना गया है।
आज हम आपको 29 मई 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी किन राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगी, किनको आज फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Horoscope Today 29 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है। आज शुभ योग की वजह से घरेलू वातावरण खुशहाल बना रहेगा। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिल सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने कामकाज निपटाने के लिए आज का समय शुभ रहेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। जो दोस्ती काफी लंबे समय तक चलने वाली है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा। जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी परंतु इस राशि वाले लोगों को आज अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में किए गए परिवर्तन आपके लिए काफी बेहतर साबित होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की शुभ दृष्टि से कामकाज सफल होंगे और आपको लाभ भी मिल सकता है। आपके रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ सकता है। व्यवसाय में साझेदार आपका पूरा सहयोग देंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आज आपको आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको धन के लेन-देन में सतर्क रहना होगा। आप अपने पुराने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपका मन दुखी होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।