30 मई शनिवार को शनिदेव की रहेगी शुभ नजर, जानिए आपकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

Share

Horoscope Today, 30 May 2020 Rashifal: आज हम आपको 30 मई 2020 दिन शनिवार आज का राशिफल बताने वाले हैं, ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशियों का शुभ समय रहने वाला है, तो कुछ राशियों को कठिन समय से भी गुजरना पड़ेगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रह नक्षत्रों में परिवर्तन होने के कारण मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है, अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक होती है तो इससे उसका दिन मंगलकारी रहता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने की वजह से व्यक्ति को अशुभ प्रभाव मिलते हैं, आखिर शनिवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Horoscope Today 30 May Rashifal | Rashifal Aaj Ka

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आज आपको अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका स्वभाव आज काफी गुस्सैल रहेगा। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लीजिए। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। अनजान लोगों की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा ना करें। आज आपको अपनी वाणी पर लगाम रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन आनंदित रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। अचानक आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके सभी कार्य पूर्ण होने के प्रबल संकेत नजर आ रहे हैं। आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के बलबूते आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय में आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आपकी मधुर वाणी से लोग काफी प्रभावित होंगे। अचानक आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। जिससे आपका मन आनंदित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है। घर परिवार में कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी नए कार्य में हाथ आजमा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रहे है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को आज अच्छा फल मिलेगा। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपका शुभ रहने वाला है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share