दिवाली पर ऐसे सपने दिखाई दें तो समझिए माता लक्ष्मी की हो गई कृपा, जल्द हो सकतें हैं मालामाल
इस वर्ष दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर 2022 (Diwali 2022) को मनाया जाएगा। दीपावली (Deepawali) के दिन सभी लोग अपने घरों में धन की देवी माता लक्ष्मी जी (Mata Laxmi Puja) की विधि-विधान पूर्वक पूजा करते हैं। लोग इस दिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर दीपावली वाले दिन माता लक्ष्मी जी की भक्ति भाव और नियम से पूजा की जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और इनकी कृपा से जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती है।
शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा रहती है उनको अपने जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर माता लक्ष्मी जी किसी व्यक्ति से खुश होती हैं तो वह किसी न किसी माध्यम से संकेत देती हैं। चाहे वह शुभ शगुन देकर या फिर किसी भी प्रकार से सपने में देकर संकेत दें। आज हम आपको किस तरह के सपने दिवाली पर आना माता लक्ष्मी जी के शुभ संकेत माने जाते हैं, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
1. अमृत कलश
दिवाली के शुभ मौके पर यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में भगवान धन्वंतरी वैद्य को अमृत कलश के साथ देखता है तो इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को किसी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है। यदि घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो जल्द ही उसके कष्ट दूर होंगे।
2. फसल देखना
दीपावली के मौके पर लहलहाती हुई फसल सपने में देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही व्यक्ति को अपने जीवन में कोई बड़ा धन लाभ मिलने वाला है। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह शीघ्र ही आपको मिल सकता है।
3. कमल का फूल देखना
सपने में अगर आप कमल का फूल देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। दीपावली के मौके पर इस तरह का सपना देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके बिगड़े हुए काम बहुत ही जल्द पूरे होने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में पदोन्नति मिलने की संभावना रहती है। जो लोग कारोबार-व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है।
4. कुल देवता के दर्शन
दीपावली के मौके पर सपने में कुल देवता के दर्शन करने का अर्थ होता है कि बहुत ही जल्द आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। सपने में कुल देवता का आना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। गाय को दुहते हुए सपने में देखना- दीपावली के मौके पर अगर आप गाय के बछड़े के साथ देखते हैं या फिर गाय को किसी को दुहते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ फलदायक माना गया है। गाय को सपने में देखना सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि की तरफ इशारा करता है। वहीँ अगर गाय को दुहते हुए सपने में देखते हैं तो आप ऐसा समझ लीजिए कि आप बहुत ही जल्द मालामाल होने वाले हैं।
5. मंदिर के दर्शन करना
दीपावली के मौके पर सपने में अगर आप खुद को किसी मंदिर के दर्शन करते हुए देखते हैं तो इससे आपको सफलता मिलने की संभावना रहती है। अगर आपका कोई काम बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी सफल नहीं हो रहा है तो वह शीघ्र ही सफल हो जाएगा।
6. स्वास्तिक सपने में देखना
दिवाली के मौके पर अगर आप सपने में स्वास्तिक देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो इस तरह का सपना आना पारिवारिक खुशहाली की तरफ इशारा करता है। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है और अच्छे तालमेल बने रहते हैं।
7. गुलाब का पुष्प सपने में देखना
दिवाली के मौके पर गुलाब का पुष्प सपने में देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी प्रसन्न हैं। माता लक्ष्मी जी ने स्वयं सपने में आपको आकर दर्शन दिए हैं। जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना रहती है।
अन्य संबंधित लेख-