कई सालों बाद शुभयोग पर इन 6 राशियों पर मां दुर्गा हुई मेहरबान, भाग्य देगा साथ, मिलेगा धनलाभ
Maa Durga Happy On These Zodiacs Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 22 जून से गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) आरंभ हो रही है, इस समय के दौरान माता रानी की गुप्त पूजा की जाती है, यह नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र मंत्र की सिद्धि करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है, माता के नौ दिनों में अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, तंत्र-मंत्र के साधक इस समय के दौरान तंत्र मंत्र की सिद्धि करके माता से मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं, आपको बता दें कि ग्रह नक्षत्रों में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आज शाम से वर्षों बाद शुभयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर मां दुर्गा (Maa Durga) मेहरबान रहेंगीं और इनका भाग्य बहुत ही जल्द बदलने वाला है, आखिर यह भाग्यशाली राशि कौन सी है इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।
Table of Contents
मां दुर्गा इन 6 राशियों पर हुई मेहरबान | Mother Durga was kind to these 6 zodiac signs
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन जातकों की मेष राशि है उनके ऊपर गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता के आशीर्वाद से भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामकाज आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को व्यापारिक संबंधित सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। मां दुर्गा की कृपा दृष्टि से धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी निवेश का आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से घर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। जीवनसाथी से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन जातकों की मिथुन राशि है उनको कोई लाभदायक अवसर प्राप्त होगा। गुप्त नवरात्रि के पवित्र दिनों में आपको अपनी किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कार्य क्षेत्र में आप लगातार तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। जीवन की तमाम परेशानियां दूर होंगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों को मां दुर्गा के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने सभी रुके काम सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ सकती है। आपको धन लाभ मिल सकता है। यदि आप कही निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनको विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।