जानिए माता लक्ष्मी जी से जुड़े शुभ संकेत, अगर आपको मिलने लगे तो समझें जल्द खुलने वाली है किस्मत

Share

Mata Laxmi Ke Shubh Sanket: मां लक्ष्मी की कृपा पाना हर कोई व्यक्ति चाहता है, परंतु माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना इतना सरल नहीं माना जाता है, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है, यदि इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियों के साथ-साथ बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है, वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने और इनको प्रसन्न करने के हर संभव प्रयास करते हैं, परंतु आखिर में सवाल यह आता है कि आखिर इस बात का अनुमान कैसे लगाया जा सके कि माता लक्ष्मी जी की आपके ऊपर कृपा बनी हुई है?

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं दरअसल, कुछ ऐसे संकेत होते हैं जो अगर व्यक्ति को अपने जीवन में मिलने लगे तो इसका मतलब होता है कि माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होने वाली है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे कुछ संकेत होते हैं जो बहुत ही शुभ माने गए हैं, इस तरह के संकेत अगर आपको मिलने लगे तो आप समझ लीजिए कि जल्दी आपका भाग्य परिवर्तन हो सकता है।

माता लक्ष्मी जी के शुभ संकेत

1-.हर कोई व्यक्ति सोते समय सपने अवश्य देखता है परंतु अगर व्यक्ति अपने सपने में बार-बार हरियाली, पानी, धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू दिखता है तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में बहुत ही शीघ्र आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है और जीवन में चल रही धन से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा।

2. अगर आप सुबह के समय नींद से उठते ही शंख मंदिर की घंटियों की आवाज सुनते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

3. अगर सुबह के समय आपको मोर, हंस, फूल, माला, नारियल, शंख दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत होता है।

4. अगर आपको सुबह-सुबह गन्ना दिखाई देता है तो इससे भविष्य में धन संबंधित कामकाज में सफलता मिलती है।

5. अगर सुबह उठते के साथ ही आपकी नजर दूध या फिर दही के बर्तन पर पड़ जाती है तो यह लक्ष्मी जी का शुभ संकेत माना जाता है।

6. जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना का विशेष दिन होता है, अगर आपको शुक्रवार के दिन कोई कन्या सिक्का देती है तो यह शुभ संकेत माना जाता है, इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत ही जल्द धन लाभ मिल सकता है।

7. अगर आपको सफेद सांप या फिर सोने के रंग का सांप नजर आता है तो इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है और धन से संबंधित कार्यों में आपको विशेष सफलता मिलेगी।

8. अगर आप घर से निकल रहे हो और आपको मार्ग में सफ़ेद गाय दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत होता है।

9. अगर घर से निकलते ही आपको सफाई कर्मचारी नजर आता है तो यह शुभ संकेत माना जाता है।

10. आप किसी जरूरी कार्य हेतु मार्ग पर जा रहे हो और आपको मार्ग में लाल साड़ी धारण किए हुए सोलह सिंगार की हुई महिला नजर आती है तो इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा होने वाली है, इस तरह का शुभ संकेत मिलना इस बात को दर्शाता है कि आप जिस कार्य हेतु जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।

Share