Maths Puzzles With Answers: ये 5 पजल आप कर पाएंगे हल? ट्राई करके देखिए
Math Puzzle With Solution: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कोई न कोई चीज वायरल (Viral) होती रहती है, जिनमें से कुछ चीजें इतनी मजेदार होती हैं कि लोग उन चीजों को देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब काफी पूछे जा रहे हैं। ऐसी कई पहेलियां (puzzle) हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से पूछी जा रही हैं, जिसका जवाब बहुत से लोग ढूंढ लेते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन पहेलियां का जवाब देने की कोशिश करते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पांच पजल लेकर आए हैं, जिसको हल करने की आप कोशिश कीजिए। पहले आप खुद ट्राई कर सकते हैं और बाद में नहीं हो सके या फिर अपना जवाब मैच करना हो तो आप सबसे नीचे दिए गए हल को भी देख सकते हैं। तो चलिए देर किस बात की, आज अपने दिमाग को कसरत दीजिए।
Table of Contents
Math Puzzle 1
1 से 100 के बीच में कुल कितने 9 आते हैं?
Math Puzzle 2
सुमित को बर्थडे पर एक बाइसाइकल गिफ्ट में मिली।
वह साइकल से पार्क में गया।
वहां उसने कुल 14 साइकल देखी जिनमें कुछ ट्राइसाइकल और कुछ बाइसाइकल थीं।
अगर पहियों की संख्या कुल 38 थी तो पार्क में कुल कितनी ट्राइसाइकल थीं?
Math Puzzle 3
एक जेनेटिक साइंटिस्ट ने एक नया पौधा बनाया है,
जिसका साइज हर दिन दोगुना हो जाता है।
उसने एक वृताकार तालाब में इसे उगाया जिसकी परिधि 600 मीटर है।
अगर उसने पौधे को तालाब के दक्षिणी हिस्से में लगाया और पौधा 28 दिन में आधे तालाब को कवर कर लेता है तो
कितने दिनों में पूरे तालाब को कवर कर लेगा?
Math Puzzle 4
पिता और बेटे की उम्र का जोड़ 66 है।
पिता की उम्र की संख्या के अंकों को पलट दिया जाए तो
बेटी की उम्र बन जाती है। इस स्थिति में दोनों की उम्र क्या हो सकती है?
Math Puzzle 5
रवि के पास कुल छह भाई-बहन है। सभी का जन्म 2-2 साल के अंतराल पर हुआ।
सबसे छोटी रिचा है जिसकी उम्र 7 साल है। रवि सबसे बड़ा है। रवि की उम्र क्या होगी?
Math Puzzle Solution | जवाब-
1. 20
इस तरह से 9, 19, 29, 39, 49, 59, 69, 79, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98, 99
2. 10 ट्राइसाइकल
कुल 14 साइकल हैं। पहले मान लेते हैं कि साइकल है तो कम से कम दो पहिये तो सभी में होंगे। तो इस तरह 14×2=28 पहिये होते हैं जबकि कुल 38 पहिये हैं यानी 38-28=10 पहिये ज्यादा हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वहां 10 साइकल ऐसी हैं जिनमें एक अतिरिक्त पहिया लगा हुआ है यानी ट्राइसाइकल की कुल संख्या 10 हुई।
3. 29वें दिन
कहा जा रहा है कि पौधे का साइज हर दिन दो गुना होता है। 28वें दिन में उसने आधे तालाब को कवर कर लिया है। अगले दिन यानी 29वें दिन वह दोगुना होगा यानी पूरे तालाब को कवर कर लेगा।
4. 51-15 या 42-24 या 60-06
कहा जा रहा है कि पिता की जो उम्र है, उसकी संख्या के अंकों को पलट दिया जाए तो बेटी की उम्र बनती है और दोनों का जोड़ 66 है। ऐसे में तीन स्थिति संभव है क्योंकि तीनों स्थिति में उम्र का योग 66 होता है और संख्याओं का अंक पलटने पर दूसरी संख्या बनती है। जैसे-
51+15=66
42+24=66
60+06=66
5. सबसे छोटी रिचा है और उसकी उम्र 7 साल है। चूंकि सभी भाई-बहन की उम्र में 2-2 साल का अंतर है। इसलिए रवि की उम्र, 7+2+2+2+2+2+2=19