मीन राशिफल: जानिए मीन राशि के लोगों का कैसा होता है स्वभाव और क्या है इनमें विशेषताएं

Share

मीन राशिफल | Meen Rashifal | Pisces Horoscope : मीन राशि चक्र की 12वीं राशि है और इसका चिन्ह मीन है। इस राशि के लोगों के अंदर परिस्थितियों को आसानी से समझने की बहुत ही अच्छी समझ होती है। मीन राशि वाले लोग कलात्मक विचारों के होते हैं। इनको किसी भी प्रकार की पाबंदी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। यह किसी भी माहौल में अपने आपको ढाल लेते हैं। यह लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इस राशि के लोगों को रिलेशनशिप में किसी भी बात का अहंकार नहीं होता है।

मीन राशि वाले लोग बहुत इमानदार माने गए हैं और यह हृदय से बहुत दयालु भी होते हैं। यह सभी लोगों को एक समान नजरों से देखते हैं। इनके लिए कोई भी छोटा बड़ा नहीं है। मीन राशि वाले लोग स्पष्टवादी, यथार्थवादी एवं कार्तिक होते हैं। इस राशि के लोग बेहद भावुक भी होते हैं। इसी वजह से इनको प्रेम संबंधित मामलों में बहुत कम सफलता मिलने की संभावना रहती है।

मीन राशि का शारीरिक रूप-रंग

  • मीन राशि वाले जातक अक्सर मोटे और औसतन कद के होते हैं। यह सामान्य नजर आते हैं। मीन राशि के लोगों की कई अलग-अलग कद काठी होती है।
  • मीन राशि वाले लोगों की आंखें बड़ी बड़ी और बहुत सुंदर होते हैं।
  • मीन राशि वाले लोग बहुत रहस्यमय और शांत स्वभाव के होते हैं।

मीन राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

  • मीन राशि वाले जातक संवेदनशील और दूर की सोच रखने वाले माने गए हैं। यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। यह हर बात को अपनी समझ से समझ जाते हैं।
  • मीन राशि वाले लोग बहुत वफादार माने गए हैं। इन पर विश्वास किया जा सकता है। यह लोग आसानी से भ्रमित किए जा सकते हैं। इसी वजह से इनको कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
  • मीन राशि वाले लोग काफी शर्मीले होते हैं।
  • मीन राशि वाले लोग किसी भी माहौल में अच्छा तालमेल बिठा लेते हैं। चाहे माहौल अच्छा हो या बुरा, यह हर प्रकार के माहौल में सामंजस्य बिठा लेते हैं।
  • इस राशि के लोग बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं और यह दूसरे की भावनाओं की कदर भी करते हैं।

मीन राशि का स्वास्थ्य

  • मीन राशि वाले लोग मधुमेह की समस्या की वजह से काफी परेशान रहते हैं। मधुमेह की वजह से पैर की गंभीर समस्या तथा साथ ही अन्य प्रकार की समस्याओं को लेकर यह काफी परेशान रहते हैं।
  • इस राशि वाले लोगों को दवाओं से होने वाली एलर्जी और पैरों से संबंधित समस्या होना आम बात हो सकती है। इनका स्वभाव बहुत ही भावनात्मक होता है, जिसकी वजह से भावनात्मक रोगों की चपेट में बहुत जल्द आ जाते हैं।
Share