आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 1 December 2020 : जानिए महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 1 December 2020 : हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (1 दिसंबर 2020 का राशिफल )
Table of Contents
आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020 | Horoscope 1 December 2020
मेष
मेष राशि वाले लोगों को आज सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। वाहन मशीनरी के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा शारीरिक हानि होने की आशंका बन रही है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगीं।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी बोलचाल पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। परिवार के किसी छोटे सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आगे चलकर लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी अनहोनी होने की आशंका बन रही है। शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लेनदेन के कामों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी में लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।