आज का राशिफल 2 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 2 December 2020 : विघ्नहर्ता गणेश आज इन 5 राशियों की मनोकामनाएं करेंगे पूरी
आज का राशिफल 2 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 2 December 2020 : हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (2 दिसंबर 2020 का राशिफल )
Table of Contents
आज का राशिफल 2 दिसंबर 2020 | Horoscope 2 December 2020
मेष
मेष राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। यदि आपकी कोई रकम डूब गई है तो वह आपको वापस मिलेगी। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक फायदा प्राप्त कर सकते हैं। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। देनदारी कम होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।
मेष राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों की किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। इस राशि के लोग अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। कामकाज अधिक होने के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। घर के लिए नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी आमदनी बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अचानक कोई बड़ा कार्य करने का बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के अच्छे स्वभाव से आप बेहद खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव पढ़ें
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों के घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी के स्त्रोत हासिल होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। संपत्ति के कामों में लाभ मिलने की संभावना है। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। संपत्ति और मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर थोड़ा खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी मेहनत का भविष्य में बेहतरीन लाभ मिलने वाला है।