4 दिसंबर 2020 राशिफल: जानिए शुक्रवार के दिन किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें राशिफल
आज का राशिफल 4 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 4 December 2020 : हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (4 दिसंबर 2020 का राशिफल )
Table of Contents
आज का राशिफल 4 दिसंबर 2020 | Horoscope 4 December 2020
मेष
मेष राशि वाले लोगों का व्यवसाय ठीक चलेगा। आप अपने मित्र और संबंधी की सहायता से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप अपने गुस्से और उत्तेजना पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च होगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्म शांति बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में अच्छा फल मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को संपत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेशकों को लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। घर-बाहर शांति बनी रहेगी। आपका मन थोड़ा चंचल हो सकता है, इसलिए अपने मन पर काबू रखिए। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। धन के मामलों में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है।