Aaj Ka Rashifal 5 December 2020: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, बाकी भी जाने अपना हाल
आज का राशिफल 5 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal 5 December 2020 : हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आप हमारे राशिफल में सकारात्मक, नकारात्मक, नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में आपके साथ कैसी-कैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं, इसका भविष्यफल पढ़ सकते हैं, ताकि आप आज के राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi @ acchijankaari.in) की सहायता से हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके। तो चलिए जानते हैं (5 दिसंबर 2020 का राशिफल )
Table of Contents
आज का राशिफल 5 दिसंबर 2020 | Horoscope 5 December 2020
मेष
मेष राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए यात्रा कर सकते हैं। पूजा-पाठ से आपका मन शांत रहेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते मिलने की संभावना है।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी नई योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। व्यापार में पार्टनरों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों और सगे संबंधियों की सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार से संबंधित योजना बना सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका बन रही है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अचानक परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होगा। आपका मन शांत रहेगा।