सावन में भूलकर भी मत करना ये 9 काम, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

Share

सावन का महीना शिवजी को अत्यंत प्रिय है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन महीने में शिव की पूजा और अभिषेक करने से जल्दी और कई गुना अधिक लाभ मिलता है। वहीं सावन के पावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती से जो भी मांगा जाता है, वह अवश्य देते हैं। लेकिन जाने अनजाने में व्यक्ति कई बार ऐसी गलती कर देता है, जिसके कारण भगवान का आशीर्वाद नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से जीवन में एक के बाद एक परेशानियां भी उत्पन्न होने लगती हैं। आज हम आपको सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय कौन से काम नहीं करने चाहिए, इसके बारे में बताएंगे।

सावन में भूलकर भी मत करना ये 9 काम

1. सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा में कई चीजें अर्पित की जाती हैं। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि शिवजी की पूजा करते समय हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए वरना भगवान शिव इससे नाराज हो जाएंगे, जिसके कारण जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

2. सावन के महीने में भगवान शिव जी पर दूध चढ़ाया जाता है लेकिन इस महीने में व्रत करने वाले लोगों को कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि सावन में मौसम परिवर्तन होता है, जिससे कीड़े मकोड़े भी होते हैं। कभी-कभी गाय भैंस घास के साथ उन्हें भी खा जाते हैं। इस वजह से दूध हानिकारक हो जाता है। इस समय दूध का सेवन करने से वात भी बढ़ता है, जिससे बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

3. सावन के महीने में बैगन का खाना भी वर्जित माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन महीने में आने वाले बैगन अशुद्ध होते हैं। अगर आप अशुद्ध होकर भगवान शिव के प्रार्थना करेंगे तो इससे भगवान का कभी आशीर्वाद नहीं मिल पाएगा।

4. सावन के महीने में बुरे विचार, क्रोध जैसी नकारात्मक चीजों से दूर रहना चाहिए। सावन के महीने में शिव भक्तों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है इसलिए इस समय अपने मन में कभी भी बुरे विचार नहीं लाने चाहिए। इस समय महिलाओं का सम्मान करें और धर्म संबंधी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।

5. सावन के महीने में भूलकर भी बुजुर्ग व्यक्ति, माता-पिता, भाई-बहन, स्त्री, गरीबों और ज्ञानी लोगों का अपमान ना करें। अगर इन लोगों का अपमान करते हैं तो इससे शिवजी बहुत ज्यादा क्रोधित हो जाते हैं।

6. सावन के महीने में ज्यादा नहीं सोना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर और शिवजी की पूजा करनी चाहिए। सावन में आसपास सकारात्मक माहौल रहता है, जिससे आपकी प्रार्थना भगवान शिवजी जल्दी सुनते हैं।

7. सावन के महीने में मदिरा का सेवन ना करें। वही मांस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपको पाप लगता है बल्कि आपका मन भी अशुद्ध होता है और अशुद्ध मन से भगवान शिवजी की पूजा नहीं की जाती।

8. भगवान शिव और पार्वती माता को घर की साफ-सफाई बहुत पसंद है। इसी वजह से आप अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखें। जहां पर गंदगी होती है उस घर में भगवान का निवास नहीं होता है। अगर आप सावन महीने में पूजा करते हैं तो ऐसे में साफ सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखना होगा।

9. सावन महीने में पेड़ को नहीं काटना चाहिए। इससे आपके ग्रह दोषों का प्रभाव बढ़ता है। सावन महीने में परिवार में जितने भी सदस्य हैं उतने ही पेड़ लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *