आज शनि ने बदली अपनी चाल, इन राशियों को रहना पड़ेगा सावधान, जानिए अपनी राशि का हाल
Shani Vakri 2020: 142 दिनों के लिए शनि ग्रह ने 11 मई 2020 यानी कि सोमवार को अपनी चाल बदल ली है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का मार्गी से वक्री होना सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा, शनि का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए कष्टकारी रहने वाला है, शनि के वक्री होने की वजह से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है, आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
Table of Contents
जानिए शनि की चाल में बदलाव होने की वजह से किन राशियों को झेलनी होगी परेशानी

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको शनि के वक्री होने की वजह से सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने कार्यों में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें। आपकी आमदनी से अधिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। त्वचा से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आपको काफी सावधान रहना होगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको शनि के वक्री होने की वजह से कई प्रकार से नुकसान होने की संभावना बन रही है। घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आप कार्यस्थल में अधिक मेहनत करेंगे परंतु आपकी मेहनत के अनुपात में लाभ कम प्राप्त होगा, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको काफी धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप कोई भी कदम उठाना चाहते हैं तो सोच विचार अवश्य करें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहिए।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना कई चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है। इस राशि वाले लोगों के ऊपर इस समय के दौरान शनि की ढैया चल रही है। ऐसी स्थिति में शनि का वक्री होना आपके लिए काफी परेशानी वाला साबित रहेगा। इस राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन के लेन-देन में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। जहां पर जरूरत हो वहीं पर धन खर्च कीजिए।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनके ऊपर शनि का वक्री होना अशुभ प्रभाव डालने वाला है। तुला राशि वाले लोगों के ऊपर भी शनि की ढैया का प्रकोप चल रहा है। आपके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जिन लोगों की धनु राशि है उनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखरी चरण चल रहा है। इसी वजह से आपको काफी धैर्य पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी मत कीजिए। इस राशि वाले लोगों को धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, परंतु आपको उसके अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जिन लोगों की मकर राशि है उनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण आरंभ होने वाला है। जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। इसलिए आपको अपनी सेहत का खास ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप बेवजह के बाद विवाद में ना पड़े। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय काफी कठिन रहने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
जिन लोगों की कुंभ राशि है उनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। जिसकी वजह से शनि के वक्री होने के कारण आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर परिवार में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी सोच समझकर कोई भी निवेश करने की जरूरत है अन्यथा आप को भारी नुकसान हो सकता है। इस राशि वाले लोगों को कोई भी नया कार्य आरंभ करने से बचना होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य दीजिए।