16 मई शनिवार को इन 5 राशियों पर शनि देवता रहेंगे दयालु, धन प्राप्ति के मिल रहे संकेत

Share

Horoscope Today: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से आने वाले कल के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, आपको भविष्य में फायदा मिलेगा या नुकसान से गुजरना पड़ेगा, इस तरह की बहुत सी बातें होती है जो आप अपनी राशि से पता लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन हर दिन अलग-अलग रहता है, कभी दिन अच्छा व्यतीत होता है तो किसी दिन परेशानियां आने लगती है, जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में रहती है उसी के अनुसार व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल मिलता है।

आज हम आपको 16 मई 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज शनि देवता किन राशियों के लोगों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे, आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Today Horoscope 16 May 2020 | Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका शनिवार का दिन बेहतर गुजरने वाला है। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कामकाज को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्यों में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार की स्थिति में सुधार आ सकता है। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। आज आपको कई क्षेत्रों में किस्मत का साथ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन काफी व्यस्त पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज भाग्य प्रबल रहने वाला है। शनि देवता के आशीर्वाद से इस राशि वाले लोगों को धन प्राप्ति के योग बन रहे है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कामकाज की बाधाएं समाप्त हो सकती है। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। घरेलू सुख समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खान-पान से दूर रहें। आप अपने किसी जरूरी कार्य में अधिक सोच विचार कर सकते हैं। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से बचना होगा अन्यथा आपको हानि होने की संभावना बन रही है। अचानक आपको बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share