16 मई शनिवार को इन 5 राशियों पर शनि देवता रहेंगे दयालु, धन प्राप्ति के मिल रहे संकेत
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जिन लोगों की धनु राशि है उनके पराक्रम में आज बढ़ोतरी होगी। इस राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देवता की विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं जो आपके लिए यादगार साबित होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जिन लोगों की मकर राशि है उनको आज लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट आरंभ करते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। इसलिए कोई भी मौका अपने हाथ से मत जाने दीजिए। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपने कामकाज के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। आप अपना पूरा ध्यान कार्यों पर लगाने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगें।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जिन लोगों की कुंभ राशि है उनका सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। घर परिवार के लिए जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है। घर परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जिन लोगों की मीन राशि है उनकी आज फिजूलखर्ची हो सकती है इसलिए आप बेवजह के खर्चों पर लगाम रखें। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को चिंता लगी रहेगी। अचानक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
उपरोक्त आपने Today Horoscope पढ़ा, आपको 16 मई 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।
16 मई 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।