17 मई रविवार को इन 7 राशियों का भाग्य चमकेगा सूर्य की तरह, जीवन में आएगा नया परिवर्तन

Share

Horoscope Today: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, वर्तमान समय में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, ऐसी स्थिति में आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या आने वाले कल के बारे में जानकारी जुटाने का एक सरल मार्ग माना गया है। आज हम आपको 17 मई 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं, आज किन राशियों की किस्मत साथ देगी? आज किसको फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Today Horoscope 17 May 2020 | Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज आप मौज मस्ती में अधिक समय व्यतीत करने वाले हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके आज काम सरलता पूर्वक पूरे हो सकते हैं। आज आपका मन किसी बात को लेकर खुश हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से बातचीत होने की संभावना बन रही है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है, परंतु आज इस राशि के लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। खानपान पर आप थोड़ा काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी योजना को लेकर चर्चा कर सकते हैं। जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। आज कई मामलों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोग आज किसी नए कार्य का श्रीगणेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी योजना करने से पहले ठीक प्रकार सोच विचार अवश्य कीजिए। आप अपने घर परिवार के लोगों की सलाह ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने सभी रुके काम काज पूरे करेंगे। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। घरेलू जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी जाने

Share