मंगलवार को कुछ राशियों को मिल रहे शुभ संकेत, स्वयं संकट मोचन जीवन की परेशानियां करेंगे दूर

Share

Today Horoscope Astrology May 05, 2020: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी लोगों के जीवन में राशियों का बहुत महत्व माना गया है, राशियों के आधार पर भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल की जा सकती है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं जिसके कारण हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, किसी दिन व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती हैं तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होती है, जैसे ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को उस दिन फल मिलता है, आज हम आपको Tuesday May 05, 2020 Today Horoscope Astrology बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Today Horoscope Astrology 05 May 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका मंगलवार का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति मिलने की संभावना बन रही है। अचानक आपको शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बजरंगबली की कृपा से आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज किस्मत का साथ मिलेगा। आप अपनी योग्यता और अनुभव से सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से संपर्क बन सकते हैं। जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। बच्चों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। सगे संबंधियों की सहायता मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे। आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवन में उलझन उत्पन्न होने की वजह से मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुपात में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन आज आप जोश में कोई भी कार्य ना करें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जिन लोगों की कन्या राशि है उनका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा, परंतु आज आमदनी से अधिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए आप आय और खर्चों का संतुलन बनाकर रखें अन्यथा घर परिवार की आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अचानक आपको अपनी पुरानी की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके मन में विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जिसको लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

Share