26 मार्च गुरुवार को इन 5 राशियों पर रहेगी देवी मां की कृपा, आपके जीवन में हो सकता है कुछ अच्छा
26 March, Today Horoscope in Hindi: मनुष्य के लिए उसकी राशियां बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि राशियों की सहायता से आप अपने भविष्य की परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकते हैं, आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोग अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते हैं, हर कोई अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश में लगा रहता है, अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं तो आप आने वाले कल के उतार-चढ़ाव का ज्योतिष विद्या की मदद से पता लगा सकते हैं, अगर आपको आने वाली परिस्थितियों का पहले से अनुमान हो जाए तो आप हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं ताकि आप किसी भी कठिनाई का आसानी से सामना कर पाए।
आज हम आपको 26 मार्च 2020 दिन गुरुवार Today Horoscope in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों की किस्मत सहयोग देगी? किन राशियों को लाभ मिलेगा और किस को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Today Horoscope in Hindi | Today Rashifal 26 March 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका गुरुवार का दिन थोड़ा खर्चीला साबित होगा। किसी कार्य में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में किसी के साथ वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। बात बात पर आपकी उत्तेजना बढ़ सकती है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जिससे घर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज माता रानी की कृपा से उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आपको आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता के सहयोग से आप अपने किसी जरूरी कार्य को पूरा कर सकते हैं। व्यवसाय में आप प्रगति हासिल करेंगे। मानसिक परेशानियां कम हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता रानी की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आपका मूड सही रहेगा। सभी क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय आज अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज भाग्य प्रबल रहेगा। आपकी पुरानी योजनाएं सफल होंगीं। जिससे आपका मन काफी खुश रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जिसका आपको भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बहुत ही क्वालिटी समय व्यतीत करेंगे। पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें